बाराबंकी। सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है। कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम अलीनगर निवासी रोहित पाल बुधवार को अपने दरवाजे के पास खड़ा था। तभी नाली से निकले सांप ने उसे डस लिया।
परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर राजस्व निरीक्षक स्वामीनाथ सोनी ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की।