फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तस्कर जासिम की 14 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Fri, 18 Aug 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य जासिम की 14 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली। संयुक्त टीम ने असंद्रा थाना क्षेत्र के कस्बा सिद्धौर पहुंचकर यह कार्रवाई पूरी की। कुछ दिन पहले तस्करी का आरोपी कार्रवाई को गलत बताते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गया था।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार असंद्रा थाना क्षेत्र के सिद्धाैर निवासी जासिम मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले मुनव्वर गिरोह का सदस्य है। तस्करी के अपराध से उसने काफी दौलत एकत्र कर संपत्ति बनाई। कुछ दिन पहले जासिम पर गैंगस्टर लगा था।

गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने उसकी संपत्तियां चिह्नित की थीं। बृहस्पतिवार को पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने सिद्धौर पहुंचकर कार्रवाई शुरु की। टीम ने चार मकान, 11 दुकानें व जमीन समेत 11 संपत्तियां कुर्क कर लीं। पुलिस के अनुसार गिरोह के सरगना मुनव्वर की 16 करोड़ 13 लाख रुपये की संपत्ति पहले ही कुर्क की जा चुकी है। टीम की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें