फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 512 ग्राम मार्फीन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने बुधवार देर रात शहर के नबीगंज मोहल्ले से पीरबटावन निवासी नदीम को 512 ग्राम मार्फीन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में नदीम ने बताया कि वह पीरबटावन में आमिर को मार्फीन देने जा रहा था। पुलिस अब आमिर की तलाश कर रही है। टीम आरोपी को कोतवाली लेकर गई, जहां पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में नदीम के खिलाफ मसौली थाने में गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई। सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें