फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: स्मार्ट मीटर की चिप रिकॉर्ड करेगी डेटा, पता चलेगी चोरी

Sat, 14 Feb 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पावर कार्पोरेशन ने स्मार्ट मीटर में चिप (सिम जैसा) का इस्तेमाल शुरू किया है। इससे न सिर्फ लाइन लॉस का पता लगेपम इरअ बिजली चोरी रोकने में भी प्रभावी मदद मिलेगी। जिससे लाइन लॉस कम होने से उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली की आपूर्ति हो सकेगी। अगर उपभोक्ता मीटर से छेड़छाड़ करता है तो इसकी जानकारी भी विभाग को तत्काल मिल जाएगी।
विज्ञापन

जिले में हैदरगढ़, फतेहपुर, रामसनेहीघाट, रामनगर और बाराबंकी पांच वितरण खंड हैं। इन वितरण खंडों में विभिन्न भार के 4.92 लाख उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं के यहां सामान्य मीटर लगे हुए हैं। अब इनको हटाकर लगभग 68 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। मीटर लगाने के बाद उनको प्रोग्राम भी किया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं के साथ ही पावर कार्पोरेशन को भी पता चल रहा है कि किस कनेक्शन पर कितनी बिजली खर्च हो रही है। स्मार्ट मीटर में चिप के इस्तेमाल से निगम को प्रयोग की जा रही बिजली का पता चल रहा है। सारा डेटा स्मार्ट मीटर में रिकॉर्ड हो रहा है।
पावर कार्पोरेशन की अधीक्षण अभियंता राजबाला ने बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता और विभाग को बिजली खपत की जानकारी मिलती है। अगर किसी उपभोक्ता के यहां निर्धारित लोड के तुलना में मीटर का लोड बदलता है तो उसका उपभोक्ताओं के साथ विभाग को अलर्ट मैसेज जाता है। भार के अनुसार बिजली खपत की जानकारी करने में आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें