फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सर्वर धीमा, खाद के लिए भटक रहे किसान

Sun, 19 Jul 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में अधिकारी यूरिया की कमी न होने का दावा कर रहे हैं। इसके बावजूद किसान खाद के लिए निजी दुकानों और सहकारी समितियों पर भटक रहे हैं। पिछले एक हफ्ते से ई-पॉश मशीन का सर्वर धीमा होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। निजी दुकानदार मनमानी कर अधिक दाम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

ई-पॉश मशीन का सर्वर सुबह आठ बजे से 10 बजे तक ठीक चलता है। इसके बाद सर्वर बहुत धीमा हो जाता है, जिससे बिक्री प्रभावित होती है। निजी दुकानें सुबह के समय खाद बेच पाती हैं। वहीं समितियां 10 बजे खुलती हैं, तब तक सर्वर धीमा हो चुका होता है।
शनिवार को दरियाबाद के मथुरा नगर सहकारी संघ पर बारिश में भी किसानों की भीड़ रही। दोपहर 12 बजे तक केवल 10 किसानों का ही सत्यापन हो पाया। संघ के सचिव वरुण मिश्र ने बताया कि शाम तक 40 किसानों को दो-दो बोरी यूरिया दी गई।
विज्ञापन

जैदपुर के हरख ब्लॉक क्षेत्र की ज्यादातर साधन सहकारी समितियों में ई-पॉश मशीन का सर्वर धीमा रहा। साधन सहकारी समिति बरायन में शनिवार को पूरे दिन में मात्र 60 किसानों को यूरिया मिल पाई। किसान छेदा लाल, राम कैलाश, रामू, विशाल, राधा, मालिनचंद और राम मिलन ने बताया कि यूरिया उपलब्ध होने पर भी नहीं मिल रही।
निजी दुकानों पर निर्धारित मूल्य से 100 रुपये प्रति बोरी अधिक तक वसूली हो रही है। जिन किसानों को बहुत जरूरत है, वह मजबूरी में अधिक दाम देकर खरीदते हैं। टेसवा, तेजवापुर, भानमऊ और हरख की समितियों का भी यही हाल रहा।

अधिकारी बोले, जल्द ठीक होगा सर्वर
जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने बताया कि ई-पॉश मशीन का सर्वर रविवार तक ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वर सुबह आठ बजे से 10 बजे तक ठीक चलता है। इस दौरान निजी दुकानों पर खाद की बिक्री हो रही है। समितियों पर भी सर्वर धीमा होने के बावजूद खाद वितरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें