फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पेंशन से वंचित रहेंगे छह हजार बुजुर्ग

Sat, 12 Aug 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाई जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन योजना में वर्ष 2023-24 की पहली किस्त आनी शुरू हो गई। मगर करीब छह हजार लाभार्थियों की एक साल से पेंशन बाधित है, जिसके पीछे आधार न बनना, केवाईसी या आधार से खाता लिंक न होने की समस्या आ रही है। कई बार बैंक के चक्कर लगाने के बावजूद बुजुर्गाें की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन



मार्च में वित्तीय वर्ष 2022-23 की चौथी किस्त का भुगतान करीब 1.08 लाख लाभार्थियों के खाते में किया गया था। इन लाभार्थियों का विभाग की ओर पुन: सत्यापन कराया गया तो करीब 2500 लाभार्थियों के मृत हो जाने के कारण उनके नाम हटा दिए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष में करीब नौ हजार नए लाभार्थियों को योजना के लिए पात्र पाया गया है। ऐसे में करीब 1.15 लाख बुजुर्गाें को पेंशन दी जानी है।

विभाग की ओर से करीब 90 हजार लाभार्थियों का पुन: सत्यापन करते हुए डेटा लॉक किया जा चुका है, जिनमें वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली किस्त आनी शुरू हो गई है। इसके बावजूद छह हजार से अधिक लाभार्थियों को इस बार भी पेंशन का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसके पीछे वजह यह है कि शासन ने आधार लिंक खातों में ही भुगतान का निर्देश दिया है। इन लाभार्थियाें का आधार न बन पाने व केवाईसी न होने के कारण पेंशन रोक दी गई है।
विज्ञापन



फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बाबापुरवा निवासी 80 वर्षीय मनोहर को पिछले 10 माह से पेंशन नहीं मिली है। बैंक के कई चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।



विकास खंड निंदूरा की ग्राम पंचायत पलिया की 65 वर्षीय कौशल्या के खाते में एक वर्ष से पेंशन नहीं आई है। इसके पहले उनकी पेंशन आती थी।



विकास खंड हरख की ग्राम पंचायत नेवाली के 70 वर्षीय कल्लू को सात माह पूर्व पहली किस्त मिली थी, लेकिन इसके बाद से अब तक पैसा नहीं आया है।



कुछ लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त का पैसा आया है। आधार न बन पाने के कारण करीब छह हजार लाभार्थियों की पेंशन रोकी गई थी, जिसको लेकर शासन स्तर पर नीति तैयार हो रही है। वर्तमान में करीब 1.15 लाख खातों में वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान होना है।
विज्ञापन

- एसपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें