फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह थानाध्यक्ष तबादला

Thu, 17 Dec 2015 10:52 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना लगने से पहले ही जिला पुलिस में भारी फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाल समेत छह थानाध्यक्षों को इधर से उधर कर दिया है। हटाए गए थानेदारों में जहांगीराबाद एसओ को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं लंबे समय से जमे फतेहपुर कोतवाल को भी हटा दिया गया है। एसपी ने कहा पुलिसिंग को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए यह फेरबदल किया है।
विज्ञापन


पुलिस अब्दुल हमीद ने गुरुवार को छह थानाध्यक्षों को बदल दिया। जिला पुलिस में किए गए फेरबदल के तहत अभी तक मोहम्मदपुर खाला थानाध्यक्ष रहे इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह को शहर कोतवाल की जिम्मेदारी दी गई है। शहर कोतवाल रहे अनिरुद्ध कुमार सिंह को समन सेल भेजा गया है।

बड्डूपुर थानाध्यक्ष रिजवान अब्बास मोहम्मदपुर खाला एसओ बनाए गए है। कुर्सी थाने के एसआई बृजेश सिंह को बड्डूपुर एसओ बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर सदानंद सिंह को जहांगीराबाद थानाध्यक्ष बनाया गया है। रामनगर थानाध्यक्ष को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा व यहां से राजीव सिंह को रामनगर थानाध्यक्ष बनाया गया है। फतेहपुर कोतवाली डीसी मिश्रा को प्रभारी चुनाव सेल बनाया गया है।
विज्ञापन


 अभी तक चुनाव सेल प्रभारी रहे मोहन वर्मा को फतेहपुर कोतवाल का जिम्मा सौंपा गया है। दूसरी तरफ जहांगीराबाद एसओ जेपी चौबे को एसपी ने लाइन हाजिर किया है। एसपी अब्दुल हमीद का कहना है कि बेहतर कानून व्यवस्था व पुलिसिंग को मजबूत बनाने के लिए यह फेरबदल किया गया है।

क्राइम कंट्रोल न कर पाने से गई कुर्सी
एसपी द्वारा बदले गए रामनगर एसओ पंकज कुमार सिंह पर पंचायत चुनाव के दौरान कई प्रत्याशियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम से लेकर चुनाव आयोग तक शिकायत की थी। वहीं फतेहपुर कोतवाल डीसी मिश्रा भी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण नहीं कर पा रहे थे। शहर कोतवाल अनिरुद्ध कुमार सिंह भी शहर क्षेत्र में न तो अपराध रोक सके और न ही बेहतर पुलिसिंग ही हो सकी। पुलिस विभाग में चर्चा है कि इन्हीं सब बातों को लेकर इन सभी को अपनी कुर्सी गवांनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें