फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सियार के हमले से पांच महिलाओं सहित छह लोग घायल

Fri, 24 Jul 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रौनी ग्राम पंचायत के फकीरन पुरवा गांव में सियार के काटने से पांच महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। यह घटना बृहस्पतिवार सुबह हुई, जब सियार ने घर के बाहर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने सियार को दौड़ाया, जिसके बाद वह पास के जंगल में भाग गया। सियार के काटने से लाल मोहम्मद (37), हमीदुल (50), मेहरुन्निशा (48), अजीजन (55), रिंकी (38) और खलीकुन (55) घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वन दरोगा अभय गौतम ने बताया कि सियार को पकड़ने के लिए विशेष दल भेजा गया है। यह दल फकीरन पुरवा के आसपास के जंगल में सियार की तलाश कर रहा है। सियार के अचानक हुए हमले से गांव में अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें