फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख वोटर करेंगे 2783 प्रत्याशियों का फैसला

Thu, 29 Oct 2015 12:07 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चौथे और अंतिम चरण का मतदान 29 अक्तूबर को रामनगर, सूरतगंज, फतेहपुर और निंदूरा ब्लॉक में होगा। यहां पर जिला पंचायत सदस्य के 15 पदों के लिए 302 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 435 पदों के लिए 2481 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला छह लाख 33 हजार 528 मतदाता करेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए 407 मतदान केंद्र और 965 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान कराने के लिए 28 अक्तूबर को ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। यहां पर 30 अतिसंवेदनशील प्लस, 16  अतिसंवेदनशील और 34 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं इन पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन ने अलग से योजना तैयार की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें