फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में छह की मौत

Thu, 07 Mar 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अमेठी जिले के तीन लोग शामिल हैं। बुधवार को दिनभर मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के टिकुरी गांव निवासी रामराज (55) व इनका पुत्र नरेंद्र कुमार (18) बाइक की सर्विस कराने व कुछ खरीदारी के लिए बुधवार दोपहर हैदरगढ़ आ रहे थे। नरेंद्र हेलमेट लगाए था। इस दौरान हैदरगढ़-रायबरेली मार्ग पर त्रिफुला नहर के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मारी और सड़क पर गिरे पिता-पुत्र को कुचलता हुआ चला गया। राहगीरों ने देखा कि पिता-पुत्र दोनों की मौत हो चुकी थी। बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने दोनों की पहचान की। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है।

वहीं, अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के ही परेड़िया गांव निवासी रामू रावत (40) हाफडाला लेकर लखनऊ हाईवे से सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। इन्हौना के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामू को सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के दुदंपुर गांव निवासी सुमित कुमार वर्मा (27) पत्नी चांदनी (25) के साथ बुधवार को दवा लेने बेलहरा कस्बे जा रहे थे। बेलहरा-छेदा मार्ग पर गंगापुर गांव के पास सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय चांदनी की मौत हो गई जबकि सुमित को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक भाग गया जबकि पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

वहीं, रामनगर कोतवाली क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच पुराने हाईवे पर मंगलवार देर रात नचना गांव के किसान ज्ञानेश यादव (26) का क्षत-विक्षत शव मिला। देखने से ही लग रहा था कि युवक को किसी वाहन ने रौंदा है। पुलिस के अनुसार ज्ञानेश गांव से एक किमी दूर अपने गेहूं के खेत की रखवाली करने आया था और खेत के पास मंदिर परिसर में सो गया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी काम से सड़क पर आने के दौरान हादसे का शिकार हो गया।

उधर, थाना क्षेत्र लोनीकटरा की जौरास ग्राम पंचायत के मजरे पूरे भित्ती निवासी दुलारा (50) शाम को घर से शौच के लिए गई थी। गांव के पास लखौरा संपर्क मार्ग से ईंट लेकर जौरास की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान उसके बगले से जा रही दुलारा ट्रॉली के नीचे दब गई। ग्रामीणों ने तत्काल ट्राॅली हटाई लेकिन तब तक दुलारा की मौत हो गई थी।




पति व बेटे का शव देख बेहोश हुई भगवती
अमेठी जिले के टिकुरी गांव के रामराज व इनके पुत्र नरेंद्र की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पाकर रामराज की पत्नी भगवती देवी व भाई राजेंद्र सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचे और जैसे ही शव देखा, बिलख पड़े। पति व बेटे के शव देख भगवती बेहोश हो गई। कुछ देर बाद राजेंद्र भी अचेत हो गअ। पुलिस के अनुसार रामराज खेती-बाड़ी करते थे, उनके दो अन्य पुत्र दिल्ली में राजगीर का काम करते है। नरेंद्र इस वर्ष इंटर की बोर्ड परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें