फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बीघा गेहूं की फसल जली

Fri, 22 Apr 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के तहसील सिरौलीगौसपुर के ग्राम मैनापार मेंआग लगने से जली गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अज्ञात कारणों से खेत में लगी आग की चपेट मेें आने से लगभग 6 बीघे गेहूं की फ सल जलकर खाक हो गई। मामले की जानकारी पर तहसील के नायब और  लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है।
विज्ञापन


तहसील सिरौलीगौसपुर के अन्तर्गत ग्राम मैनापार में दोपहर 2 बजे अचानक खेत में आग लग गयी जिससे बैजू लाल, दुखीराम, जगदीश, प्रदीप, प्रवेश की फ सल से आग की लपटें को देख कर ग्रामीण दौडे़ परन्तु आग पर काबू पाने में विफल रहे।

इस घटना की सूचना सिरौलीगौसपुर दमकल विभाग को दी गयी दमकल कर्मी गांव तो पहुंचे लेकिन रास्ता पतला होने के कारण वह खेत तक नहीं पहुंच पाए। फसल के साथ पास के खेत में अमित, तेजकुमार लगा 3 बीघे का पूरा भूसा जल गया।
विज्ञापन


घटना स्थल पर पहुंचे हल्का लेखपाल, नायब ने घटनास्थल की जांच की। लेखपाल राकेश तिवारी ने बताया कि मैनापार गांव में दो लोगों के खेत जले हैं, जिसकी रिपोर्ट लगा दी गयी। मंडी समिति से किसानों को सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें