फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चोरी की योजना बनाने में सिराज को सात वर्ष की कैद

Fri, 20 Nov 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कीर्ति माला सिंह ने एक मामले में सिराज को चोरी की योजना बनाने और विस्फोटक रखने का दोषी ठहराते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

यह घटना 17 अप्रैल 2016 की है। रामनगर के उप निरीक्षक राजीव कुमार सिंह अपने दल के साथ गश्त पर थे। उन्हें चौकाघाट से ग्राम ददौरा होते हुए काफतेउल्लापुर मार्ग पर कुछ लोगों के चोरी की योजना बनाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रताप नारायण यादव के छप्पर के पीछे बैठे तीन लोगों - सिराज, मेराज अहमद और सलमान - को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी हथगोला और नकब खोदने का औजार बरामद किया गया था। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध चोरी की योजना बनाने और विस्फोटक पदार्थ रखने का आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

मुख्य मजिस्ट्रेट ने छह जुलाई 2016 को मामले का संज्ञान लिया। गवाहों के बयान और बहस सुनने के बाद न्यायाधीश कीर्ति माला सिंह ने सिराज को दोषी करार दिया और उपरोक्त सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें