फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने किया सांसद आवास का घेेेराव

Sat, 29 Jul 2017 11:14 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
भाजपा सासंद प्रियंका सिंह रावत को मांगों का ज्ञापन देते शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आक्रोशित शिक्षा मित्रों का धरना प्रदर्शन शनिवार को और तीखा हो गया। बड़ेल स्थित एक निजी लॉन में धरने पर बैठे शिक्षामित्र दोपहर बाद सांसद का आवास घेरने के लिए कूच कर दिए। यह देेख मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शिक्षामित्रों को गेट पर ही रोक दिया। प्रशासन ने इस शर्त पर शिक्षामित्रों को सांसद आवास जाने दिया  कि वह किसी प्रकार का रास्ते में विरोध नहीं करेंगे, न ही जाम लगाएंगे और सांसद से शांतिपूर्ण ढंग से वार्ता भी करेंगे। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में शिक्षामित्रों को सांसद आवास पर ले जाकर ज्ञापन दिलाया गया।            

सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद किए जाने का आदेश आने के बाद से शिक्षा मित्र लगातार आंदोलित हैं। जिले में भी हजारों शिक्षा मित्र अपनी नियुक्ति को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को भी हजारों की संख्या में शिक्षामित्रों ने पहले बड़ेल स्थित एक निजी लॉन में धरना देकर सरकार से हस्तक्षेप कर इस मामले को निपटाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षा मित्रों ने सांसद प्रियंका सिंह रावत का आवास घेरने के लिए कूच कर दिया लेकिन लॉन के बाहर मौजूद भारी संख्या में पुलिस और पीएसी ने जाने से रोक लिया। हालांकि बाद में सर्शत उन्हें सांसद आवास तक जाने व शांतिपूर्वक ज्ञापन दिए जाने की बात पर पुलिस बल की मौजूदगी में सांसद आवास तक ले जाया गया।

ज्ञापन लेने के बाद सांसद प्रियंका सिंह रावत ने शिक्षा मित्रों को आश्वासन दिया की वह प्रदेश व केंद्र सरकार से इस संबंध में वार्ता कर कोई न कोई हल निकालने का अनुरोध करेंगी। शिक्षा मित्रों के इस आंदोलन को देखते हुए जहां पुलिस के कई अधिकारीगण मौजूद रहे वहीं ज्ञापन देने के दौरान एसडीएम सदर एसपी सिंह, बीएसए पीएन सिंह, शहर कोतवाल उमेश बहादुर सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा, अनिल शर्मा, रोहित त्रिपाठी, धर्मेन्द्र यादव, राजवीर सिंह, गिरजेश त्रिपाठी, संजय शुक्ला, बजरंग, हरिप्रकाश, चंद्रमौलि आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें