बाराबंकी। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं परीक्षा परिणाम में भी जिले के मेधावियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना परचम लहाराया। आनंद भवन स्कूल की सृष्टि वर्मा ने हाईस्कूल में 98 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया तो इस स्कूल की लवली वर्मा ने भी 98 प्रतिशत अंक के साथ 12वीं में टॉपर रही है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जिले के आनंद भवन, किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज, श्री साईं इंटर कॉलेज शुकलई और द एंसे स्कूल में सफल परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी से दमकते दिखे। इस दौरान अभिभावकों ने बच्चों व शिक्षकों को मिठाई भी खिलाई। यूपी बोर्ड के बाद सीआईएससीई की परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेधावियों ने सभी का दिल जीत लिया।
10वीं के टॉप फाइव
सृष्टि वर्मा-98
आयुष्मान जायसवाल-97
आइरा वारसी-97
अशाद्दुल हक-94
अथर्व श्रीवास्तव-94
काव्या गुप्ता- 93
मो. अली खान- 93
अभिनव वर्मा- 93
इकरा तबस्सुम- 93
इशिता- 92.6
12वीं के टॉप फाइव
लवली वर्मा- 98
कौशिकी अवस्थी- 97
निखिल गुप्ता 96.25
श्रेया तिवारी- 95
आराध्या जायसवाल- 95
मान्या यादव- 95
वान्या गुप्ता- 95
कामाख्या- 94
ओजस्वी श्रीवास्तव-94
गरिमा सिंह- 94
सृष्टि बोली पढ़ो तो सिर्फ पढ़ो
आईसीएसई 10वीं में 98 प्रतिशंत अंक के साथ जिले में टॉप करने वाली सृष्टि की मां नर्स है जबकि इनके पापा नहीं है। सृष्टि ने बताया कि मम्मी के साथ शिक्षकों का सहयोग मिला तो वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। बताया कि सफलता का मूल मंत्र है कि जब तक पढ़ो तो सिर्फ पढ़ो, बाकी कुछ नहीं।
किसान की बेटी हैं लवली, बनेंगी सीए
देवा के हर्रइ गांव के किसान सतीश कुमार की पुत्री लवली में आईएससी 12वीं में टॉप करके साबित किया कि प्रतिभा गांव से शहर में चमकी है। लवली सीए बनना चाहती है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई में लगन लगाकर ही सफलता मिल सकती है, शार्टकट के चक्कर में न पड़े।