फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हैदरगढ़ और सिद्धौर के अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस

Fri, 22 May 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने जाना कि हैदरगढ़ और सिद्धौर सीएचसी पर ब्लॉक टॉस्क फोर्स की बैठकें कराने में लापरवाही बरती जा रही है। इस पर नाराज डीएम दोनों अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान डीएम ने आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
उन्होंने चिकित्सकों के वेतन और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। निर्देश दिए कि जिन स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे मशीन उपलब्ध है, वहां मरीजों का एक्सरे अनिवार्य रूप से किया जाए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि बजट मिल गया है और एक सप्ताह में भुगतान हो जाएगा। डीएम ने प्रत्येक माह की 10 तारीख से पूर्व ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठकें करने के निर्देश दिए। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य कार्मिकों की उपस्थिति का नियमित सत्यापन करने को कहा।
आयुष्मान कार्ड निर्माण में सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। टीबी मुक्त भारत अभियान में जनसहभागिता बढ़ाने और निक्षय मित्र अभियान से लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया। 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को हॉटस्पाट पर उपलब्ध रखने और आकस्मिक परिस्थितियों में तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. एलबी गुप्ता, डॉ. एन कमाल, डॉ. निशांत, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. राधेश्याम गौड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें