फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: केंद्रों के पास बंद रहीं दुकानें, मोबाइल पर रही पाबंदी

Sun, 18 Feb 2024 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस भर्ती परीक्षा बिना किसी विवाद के संपन्न कराने को लेकर सरकारी मशीनरी ने पूरी ताकत झोंक दी। परीक्षा केंद्र के भीतर हो या बाहर, न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही, बल्कि हर व्यक्ति हर गतिविधि पुलिस की निगाह में रही। केंद्रों के बाहर लोगों को हटाने से लेकर उनके मोबाइल इस्तेमाल पर रोक रही। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का भ्रमण कुछ इस प्रकार तय किया गया कि हर 15 मिनट में एक टीम परीक्षा केंद्र पर पहुंचती रही। परीक्षा केंद्रों के बाहर फोटोस्टेट, कंप्यूटर से लेकर व बुक स्टोर से लेकर हर प्रकार की दुकानें बंद रखी गईं।
विज्ञापन



केंद्र के बाहर किसी भी व्यक्ति और वाहनों के रुकने की अनुमति नहीं दी गई। गेट या चहारदीवारी के आसपास मोबाइल के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहा। शहर के जनेस्मा, जीजीआईसी, श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़बाग, मुंशी रघुनंदन प्रसाद डिग्री सरदार पटेल कॉलेज बड़ेल, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज, जमीलउर रहमान किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत सभी 22 केंद्रों के आसपास परीक्षार्थियों के साथ आए परिजनों को चाय-पानी के लिए परीक्षा केंद्र से दूर जाना पड़ा। शहर के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला।



कंट्रोल रूम से हुई पल-पल की निगरानी
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस लाइन के कंट्रोल रूम को ही मुख्य कमांड सेंटर बनाया गया था। यहां एएसपी दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह की मौजूदगी में पल-पल की निगरानी की गई। इसके लिए यहां लगे बड़े स्क्रीन में हर परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी को लिंक कर बारी-बारी से एक-एक केंद्र व कक्ष को चेक किया गया। वहीं केंद्रों पर लगाए गए जैमर की भी जांच कंट्रोल रूम से की गई। डीएम व एसपी ने कंट्रोल रूम पहुंचकर मॉनीटरिंग का जायजा लिया।
विज्ञापन





वाट्सएप ग्रुप से हर केंद्र से लिया इनपुट
पुलिस महकमे की ओर से परीक्षा केंद्रों पर आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इस पर हर केंद्र से इनपुट लिया जाता रहा। अगर कहीं प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट को लेकर कोई समस्या आई तो उसका समाधान कराया गया।




खुलवाया हाथ का कलावा, उतरवाए बाली व झुमके
परीक्षा केंद्रों पर आने वाले परीक्षार्थियों के साथ सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके हाथ में बंधे कलावा खुलवा दिए गए। बेल्ट, टोपी, पर्स इत्यादि बाहर ही उतरवा लिए गए। महिला परीक्षार्थियों के कान के बाले-झुमके, हाथ की चूड़ियां, ब्रशलेट, कंगन भी बाहर ही उतरवाए गए। परीक्षा केंद्रों पर दूरदराज से आए परीक्षार्थियों के बैग गेट के पास ही टोकन पर्ची लगाकर जमा करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें