फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रमजान की तैयारी में सजीं दुकानें, बाजार में बढ़ी रौनक

Tue, 17 Feb 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
शहर में निबलेट के पास सजी खजूर की दुकान।
विज्ञापन
बाराबंकी। रमजान मुबारक का पवित्र महीना प्रारंभ होने वाला है, जिसके मद्देनजर बाजारों में चहल-पहल और रौनक बढ़ गई है। खजूर, सेवईं, मेवे तथा अन्य खाद्य सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं। निबलेट तिराहे और मस्जिद के आसपास खानपान की दुकानें सज गई हैं, जहां इफ्तारी और सहरी के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की जा रही है। रमजान माह में इफ्तार के समय खजूर से रोजा खोलना सुन्नत माना जाता है, जिसके चलते बाजार में विभिन्न किस्मों के खजूर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

शहर के निबलेट तिराहे के समीप खजूर की कई दुकानें हैं। दुकानदार आरिफ ने बताया कि खजूर की कीमतें दो सौ रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर डेढ़ हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक हैं। कलमी खजूर 890 रुपये प्रति किलोग्राम और अजुवा खजूर 1500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है। इसी प्रकार, सेवईं की कीमत 90 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि लच्छा सेवईं 160 से 180 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही है। दुकानदार अब्दुल राजिक ने बताया कि कीमिया खजूर 280 रुपये और अंबर खजूर 580 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध हैं।
जैदपुर प्रतिनिधि के अनुसार रोजेदार इफ्तारी और सहरी में पकवान बनाने के लिए किचन की सामग्री के साथ-साथ अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं। मोहल्ला छोटा इमामबाड़ा पर वकील खजूर की दुकान पर दो सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक के खजूर बिक रहे हैं। मस्जिदों और घरों की साफ-सफाई का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। तरावीह की नमाज में पढ़ने वाले हाफिज और पारों की संख्या का भी एलान कर दिया गया है। रोजेदार अपनी सुविधानुसार तरावीह की नमाज अदा करेंगे। इफ्तारी और सहरी के लिए मोहल्ला मुक्खिन, बांध चौराहा, छोटा इमामबाड़ा, पानी टंकी, थाना चौराहा, अली अकबर कटरा के साथ-साथ वसी नगर में भी बाजार में रौनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें