बाराबंकी। घर से दुकान के लिए निकला एक कारोबारी लापता हो गया है। देर तक घर न लौटने पर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रसूलपुर निवासी प्रियंका गुप्ता ने पति विजय गुप्ता के लापता होने की सूचना रविवार को पुलिस को दी। बताया है कि विजय गुप्ता की नेबलेट चौराहे के पास जूस की दुकान है। शनिवार दोपहर व घर से दुकान के लिए निकले थे। रात तक विजय घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन नंबर भी नहीं लगा है। इस बीच यह भी बताया कि विजय पर काफी कर्ज है। इससे वह परेशान था। प्रभारी कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर व्यापारी की तलाश की जा रही है।