फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हैदरगढ़ के शौर्य का राष्ट्रीय शूटिंग बॉल टीम में चयन

Mon, 11 May 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हैदरगढ़ स्थानीय ब्लॉक के ग्राम ओहरामऊ निवासी शौर्य प्रताप सिंह ने अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय शूटिंग बॉल टीम में जगह बनाकर जिले का मान बढ़ाया है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा जारी 14 सदस्यीय टीम की सूची में शौर्य का नाम शामिल होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है और परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

शौर्य के पिता अनिल कुमार सिंह (गुड्डू) ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा शौर्य वर्तमान में अमन इंटरनेशनल कॉलेज, मैनपुरी में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। शौर्य ने इससे पहले प्रदेश स्तर की टीम में अपनी जगह पक्की की थी। अब पूरे उत्तर प्रदेश से चयनित कुल 14 खिलाड़ियों में शौर्य ने अपनी जगह बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
खेल मंत्रालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय टीम 12 से 14 मई तक तेलंगाना के एनटीआर महमूदाबाद स्टेडियम में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। यहां देश की विभिन्न टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। शौर्य की इस उपलब्धि पर ओहरामऊ सहित पूरे हैदरगढ़ क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें