फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: किशोरी का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। क्षेत्र के गांव में 14 वर्षीय किशोरी से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने रामपुर गढ़ी जमुनी निवासी अल्ताब अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि अल्ताब अहमद ने किशोरी से दोस्ती कर शादी का वादा किया और कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। परिवार ने विवाह की बात की तो आरोपी पहले तैयार हो गया, लेकिन बाद में पिता और चाची के कहने पर शादी से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें