फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आचार संहिता उल्लंघन में सात नामजद, 50 अज्ञात पर केस

Tue, 02 May 2023 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले दर्ज हुए हैं। इनमें सात लोगों को नामजद करने के साथ 40-50 अज्ञात लोगों पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत बंकी से भाजपा प्रत्याशी शैल कुमारी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी के पति संजय मिश्रा बीते शनिवार की रात करीब 12.30 बजे प्रचार बंद होने के बाद अपने 15-20 अज्ञात साथियों के साथ उनके कार्यालय पर पहुंचे और जबरन पोस्टर लगाने लगे। इस दौरान उनके पति सुुनील कुमार मौर्य ने उन्हें रोका तो पुलिस की मौजूदगी में जानमाल की धमकी दी। इस घटना का वीडियो भी मौजूद होने का दावा किया जा रहा है। मामले में पुलिस ने संजय मिश्रा उर्फ संजीव मिश्र के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन के साथ धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, नगर पालिका नवाबगंज के पीरबटावन मोहल्ले में पार्टी विशेष के समर्थन में नारेबाजी की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने अंसार, रिजवान, रेहान, शाहरुख, असद व अमन निवासीगण वाल्दा रोड नई बस्ती के अलावा 20 से 30 अज्ञात लोगों पर आचार संहिता और निषेधाज्ञा उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें