फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में सात यात्री घायल

Sun, 08 Nov 2015 12:00 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को देवा ले जा रहा एक वाहन शु्क्रवार रात ग्राम बसारा के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ा। जिससे वाहन में बैठे सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन



शुक्रवार की देर रात करीब दस बजे फतेहपुर बस स्टॉप से करीब 15 लोग मैजिक वाहन में बैठकर देवा के लिए रवाना हुए। फतेहपुर- देेवा मार्ग पर ग्राम बसारा के पास यात्रियों से भरा वाहन सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। दुर्घटना में सात लोग घायल हुए।

लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दुर्घटना में घायल फतेहपुर क्षेत्र के मोहल्ला नालापार दक्षिणी निवासी अफसाना (13), रूबीना (18), रूखसाना (19), रजिया (28), वसीक (10), मो. शकील (17), काजोल (16) को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। घायलों ने बताया कि वाहन में अधिक यात्री थे और चालक ने शराब भी पी रखी थी जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें