फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हत्याकांड के आरोपियों के सात मकान बुलडोजर से ध्वस्त

Tue, 10 Mar 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई, सरकारी और पट्टे की जमीन पर बने थे मकान
विज्ञापन

फोटो- 25 व 26
संवाद न्यूज एजेंसी
कुर्सी। तीन मार्च को हुए युवक की हत्या में नामजद सात आरोपितों के मकानों पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। पुलिस बल की मौजूदगी में तहसील प्रशासन ने आरोपितों के अवैध रूप से बने मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र के एक युवक का शव ठीक बगल कुर्सी क्षेत्र के दुर्री पुरवा गांव के बाहर गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। चापड़ से गला काटकर उनकी निर्मम हत्या की गई थी। मां की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम आरोपियों के गांव पहुंची। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने सरकारी और पट्टे की जमीन पर अवैध रूप से अस्थायी मकान बना रखे थे। इसके बाद बुलडोजर से सात अवैध मकानों को गिरा दिया गया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अंकिता पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग की जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि हुई थी। वहीं, सीओ फतेहपुर जगत राम कनाैजिया ने बताया कि दो आरोपी लखनऊ के हैं। उसकी जांच लखनऊ प्रशासन कर रहा है।


तांत्रिक ने समधी के साथ रची हत्या की साजिश
युवक की हत्या के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार गांव के पास रहने वाले एक तांत्रिक ने अपने समधी और उसके साथियों के साथ मिलकर रंजिश व छेड़छाड़ के मुकदमे से छुटकारा पाने के लिए इस हत्या की साजिश रची थी। जांच में सामने आया कि वर्ष 2019 में तांत्रिक ने युवक की बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई थी। युवक इसमें समझौता करने को तैयार नहीं था। उधर, युवक की बातचीत तांत्रिक के समधी की बेटी से होने लगी। इसी बात को अपने बदले का जरिया बनाया और तांत्रिक ने समधी को भड़काते हुए युवक को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
विज्ञापन

पूछताछ में यह भी सामने आया कि तांत्रिक प्यार-मोहब्बत में सफलता दिलाने तथा झाड़-फूंक के नाम पर युवाओं को फंसाता था। उसके संपर्क में आने वाले कई युवकों को उसने अपने साथ इस साजिश में शामिल कर लिया। पुलिस ने इस मामले में तांत्रिक, उसके समधी के अलावा अरबाज, जावेद, अजीज, अरमान, अयान, आमिर तथा एक किशोर को गिरफ्तार किया है। सोमवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें