फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा में समाए सात मकान

Tue, 26 Jul 2016 11:54 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूरतगंज क्षेत्र के सरसंडा गांव में सात और घर घाघरा में समा गए हैं। लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में पलायन कर रहे हैं। इस क्षेत्र के अब तक करीब 29 घर नदी में समा चुके हैं। हालांकि, नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है लेकिन पानी खतरे के निशान से अब भी 21 सेमी ऊपर बह रहा है।
विज्ञापन


सूरतगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित सरसंडा गांव निवासी मो. शमीमुद्दीन, बफाती, मो. हारुन, मो. कलाम समेत करीब सात लोगों के मकान नदी में समा गए हैं। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है। लोग सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन करने लगे हैं। लोगों का कहना है इससे पहले कचनापुर गांव के करीब 22 लोगों के घर नदी में समा चुके हैं।

अब तक 29 लोगों के घर घाघरा नदी की भेंट चढ़ चुके हैं। पानी धीरे-धीरे खतरे के निशान 106.076 से घटकर 106.286 पर पहुंच गया है। लेकिन पानी अब भी खतरे के निशान से 21 सेमी. ऊपर बह रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के जिन एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है, उनमें संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें