फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर पथराव मामले मे केस दर्ज, सात आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। गोली लगने से महिला की मौत के बाद हिरासत में लिए गए उसके पति को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर पथराव आदि करने के मामले में 18 नामजद व 55 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने नामजदों में से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि मृतका के पति की तलाश में रात में ही पुलिस ने गांव में जमकर तांडव मचाते हुए कई घरों में तोड़फोड़ भी की है। पुलिस की कार्रवाई से भयभीत कई लोग अपने घरों में ताला लगाकर दूसरी जगह चले गए हैं। गांव में तनाव के चलते मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। फरार हुए मृतका के पति की भी पुलिस तलाश कर रही है।
असंद्रा थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार की रात दवा लेकर कार से घर जा रहे दंपति को रास्ते में घेर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था और फायरिंग की थी। जिसमें पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतका के देवर विशाल की शिकायत पर गांव के ही रहने वाले तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही मृतका के पति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। जिसे छुड़ाने के लिए ग्रामीणों के आगे आने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था, जवाब में ग्रामीणों ने भी पुलिस पर पथराव किया था। इस मामले में कई ग्रामीण व पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन

इस ममले में पुलिस ने योगेंद्र कुमार, गिरीश कुमार, मनोज कुमार, अभिषेक, धीरेंद्र, अमन, नरोत्तम वर्मा, विशाल वर्मा, दामोदर, राम शरण, कल्लू बबलू सहित 18 ग्रामीणों के खिलाफ नामजद और 55 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिस पर जानलेवा हमला मामले समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इनमें से गिरीश कुमार, कल्लू, बबलू समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को चालान भेजा है। जबकि अन्य आरोपियों के साथ-साथ पुलिस मृतका के पति की भी तलाश कर रही है।
पुलिस के डर से घरों में ताला लगा भागे ग्रामीण
कोठी थाना क्षेत्र के अरूई गांव में बुधवार एक महिला की हत्या के बाद पुलिस व ग्रामीणों में हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने मृतका के पति दामोदर की तलाश में बुधवार देर रात गांव में जमकर तांडव किया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले तो दामोदर के घर पहुंचकर घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर की हेडलाइट तोड़ दी।
उसके बाद घर में घुसकर अन्य सामान भी तोड़ दिया। उसके बाद आसपास के गांव घरों में भी पुलिस घुस गई जो भी महिला व पुरुष मिला उसकी जमकर पिटाई भी की। पुलिस की दहशत से लोग अपने घरों में ताला लगा कर घरों से कहीं चले गए हैं। गांव में जो लोग बच गए हैं वह भी खासे दहशत में हैं।
पति पर ही घूम रही पुलिस के शक की सुई
इस मामले में भले ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया हो और वह पुलिस हिरासत में भी है, लेकिन पुलिस के शक की सुई मृतका के पति के ही इर्द गिर्द घूम रही है। हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर घटना के बारे में कोई अहम जानकारी नहीं दी जा रही है। एसपी यमुना प्रसाद का कहना है कि पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि घटना की जांच चल रही है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें