फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: विद्यालयों में स्वगणना अभियान, अधिक भागीदारी पर जोर

Thu, 19 Nov 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एसडीएम कार्तिकेय सिंह के निर्देश पर प्रगणकों ने बुधवार को कस्बे के विभिन्न विद्यालयों में स्वगणना अभियान चलाया। उन्होंने शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को स्वगणना की प्रक्रिया समझाई। बताया गया कि परिवार के सदस्य ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी और अन्य सदस्यों की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रगणकों ने सही और पूर्ण विवरण भरने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि कोई त्रुटि न हो। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों से स्वयं स्वगणना करने के साथ ही आसपास के लोगों को भी प्रेरित करने की अपील की। छात्र-छात्राओं से भी अपने परिवार और पड़ोसियों को स्वगणना के प्रति जागरूक करने को कहा गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक-से-अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना और गणना की प्रक्रिया को सरल बनाना है।

स्वगणना को लेकर जिला जज की अपील
जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने जिले के सभी निवासियों से अपनी-अपनी स्वगणना, जनगणना पोर्टल के माध्यम से करने एवं जनगणना के दौरान प्रगणकों को सही व सटीक सूचना प्रदान करने की अपील की गई। इसी प्रकार आज यूथ एवं स्पोर्ट डे के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गनेशपुर बाराबंकी में तथा जिला कीड़ा अधिकारी, युवा कल्याण अधिकारी द्वारा प्रसिद्ध खिलाड़ियों एवं युवाओं सहित अपने कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों की स्वगणना करायी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें