बाराबंकी। जनगणना के दूसरे चरण की स्वगणना सोमवार से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगी। अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। पहले दिन सोमवार को मुख्यालय स्थित लोक सभागार में सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की स्वगणना होगी।
विज्ञापन
इसी दिन जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी और अन्य अधिकारियों की भी स्वगणना कराई जाएगी। नवाबगंज तहसील सहित सभी तहसीलों में विधायकों और अधिकारियों की स्वगणना होगी। विकासखंडों में ब्लॉक प्रमुखों, ग्राम प्रधानों और कर्मचारियों की स्वगणना कराई जाएगी। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्षों की स्वगणना अपराह्न एक बजे होगी। इसी तरह प्रतिदिन के कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिए गए हैं। (संवाद)