फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 28.26 लाख के गबन का आरोपी सचिव गिरफ्तार, भेजा जेल

Sat, 07 Dec 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। साधन सहकारी समिति से किसानों के लाभ के लिए संचालित योजनाओं में लाखों रुपये के गबन का आरोपी सचिव गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अपर जिला सहकारी अधिकारी ने जांच में दोषी मिलने पर 11 माह पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद से आरोपी फरार था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र लोनीकटरा के ब्लॉक त्रिवेदीगंज की साधन सहकारी समिति भिलवल सचिव रहे उपेंद्र नाथ श्रीवास्तव पर कुल 28,26,482 रुपये के गबन के आरोप लगे थे। इसमें योजना कैश एंड कैरी के 6,32,989.50 रुपये, आरकेवीवाई के 5,84,902 रुपये, केसीसी ऋण के 16,18,591 रुपये शामिल हैं।

उच्चाधिकारियों के आदेश पर तत्कालीन अपर जिला सहकारी अधिकारी/प्रभारी तहसील हैदरगढ़ पंकज बरनवाल ने मामले की जांच के दौरान आरोप सही मिलने पर 10 जनवरी को उपलब्ध साक्ष्य के साथ पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद से आरोपी सचिव फरार हो गया था।
विज्ञापन


एसएचओ दोमित्र सेन रावत ने बताया कि गबन में आरोपी सचिव उपेंद्र नाथ श्रीवास्तव को ब्लॉक कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें