फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सर जी कहिन है.... मौरंग उठाय लाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। घर से पढ़ने के लिए स्कूल भेजे गए बच्चों से मास्टर जी मजदूरी करा रहे हैं। पैसा बचाने के लिए छोटे-छोटे बच्चों से ईंट, मौरंग और बालू उठवाई जा रही है। एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी है वहीं दूसरी ओर शिक्षक ही इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। स्कूल में पढ़ने और पढ़ाने की बजाय मजदूरी कराई जा रही है। यह हाल तब है जब बीते सोमवार को प्रदेश में छात्रों की उपस्थिति को लेकर जिले की फजीहत हो चुकी है।
विज्ञापन

बनीकोडर ब्लॉक क्षेत्र के पूरे अमेठिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के भवन का मरम्मत कार्य चल रहा है। काम की सारी जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक आजाद सिंह की है। इसके लिए उन्होंने सामग्री तो मंगा ली लेकिन काम कराने के लिए उन्हें मजदूर नहीं मिले। इसके चलते स्कूल आए बच्चों से उन्होंने ईंट, मौरंग, बालू आदि उठवाना शुरू कर दिया। बच्चे भी मास्टर जी की आज्ञा का पालन करते हुए काम में जुट गए। बुधवार को विद्यालय के करीब नौ बच्चे तसला और फावड़ा लिए मौरंग उठाते नजर आए। पूछताछ करने पर बच्चों ने बताया कि ...सर जी कहिन है मौंरग बाहर से उठाय के अंदर लै आओ। वहीं इस संबंध में बीईओ चंद्रशेखर यादव ने बताया कि बच्चों से काम कराना गलत है। इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें