फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम लोगों समेत डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे स्कूली बच्चे

Thu, 09 Nov 2017 11:38 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में रैलियों के दौरान तहसील के सामने हाईवे पर लगे जाम में जूझते राहगीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव जीत कर लोगों की हर प्रकार से सेवा करने का वादा करने वाले प्रत्याशियों ने गुरुवार को नामांकन के दौरान जुलूस निकाल कर आम लोगों को परेशानी में डाल दिया। आलम यह रहा कि स्कूली     बच्चों को घंटों तक घर पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी जाम के झाम को खुलवाने में पसीना बहाते दिखे। 
विज्ञापन


गुरुवार को सभी दलों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ चार पहिया वाहनों व बाइक सवार समर्थकों के साथ जुलूस निकाल कर अपनी ताकत का अहसास कराया। लेकिन यह दल उन आम लोगों व स्कूली बच्चों को भूल गए कि उनके उस आयोजन से लगने वाले जाम से क्या स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

विभिन्न दलों द्वारा निकाले गए जुलूस से शहर में कई घंटों तक जाम लगा रहा। शहर बाहर मुख्य मार्ग के साथ ही शहर के अंदर भी जाम की समस्या खड़ी हो गई। लखनऊ फैजाबाद मार्ग पूरी तरह से बंद रहा। जुलूस के वापस जाने के बाद काफी देर तक जाम की स्थिति देखी गई। 
विज्ञापन


सिर्फ ड्यूटी प्वांइट तक ही सीमित रहे कर्मचारी :  बैरियरों पर लगाए गए पुलिस कर्मी सिर्फ अपनी ड्यूटी तक ही सीमित दिखे। जुुलूस के दौरान लगे जाम को खुलवाने में कोई भी पुलिस व प्रशासन का अधिकारी आगे नही आया। आलम यह रहा कि लोग अपने गंत्वय तक पहुंचने के लिए बे तरतीब तरीके से इधर उधर से निकलते नजर आए। इस दौरान लखनऊ की ओर पुनिया आवास के मोड़ तक तो फैजाबाद की ओर देवा तिराहे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें