फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आंदोलन की भेंट चढ़ा स्कूल चलो अभियान

Wed, 17 Jul 2024 03:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। जुलाई माह में जबसे परिषदीय विद्यालय नए सत्र से खुले है तभी से लगातार सरकार और शिक्षकों के बीच ऑनलाइन हाजिरी को गतिरोध चल रहा है। विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक कभी बीआरसी पर पहुंच कर ज्ञापन देते हैं तो कभी मुख्यालय पर जाकर धरना प्रदर्शन कर रहे है। ऐसे में गांव के विद्यालयों में चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान फिलहाल शिक्षकों के आंदोलन की भेंट चढ़ गया है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष के आंकड़े बताते हैं कि इस बार अभी कोई बढ़ोतरी छात्र छात्राओं में हुई नही है। जिन विद्यालयों में 150 से 170 बच्चे पंजीकृत और उपस्थित 100 से ज्यादा बच्चे रहते थे। उन विद्यालयों में इस बार 30 से 35 बच्चों से ज्यादा उपस्थित नही हो रही है। वही गांव में चलने वाले स्कूल चलो अभियान भी सुस्त पड़ा हुआ है। दरियाबाद शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कोटवाधाम में जहाँ पर मंगलवार को महज 35 से 40 बच्चे उपस्थित रहे। जबकि यहां पर बच्चों की उपस्थिति पिछले वर्ष 60 से 70 तक रही है। प्राथमिक विद्यालय कोटवाधाम सेकेंड में भी पिछले वर्ष 15 जुलाई के बाद छात्रों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से ज्यादा रही है। मगर अभी तक यहां पर 25 छात्र पहुंच रहे है।
विद्यालय के बाहर स्कूल चलो अभियान का बैनर टांग कर अध्यापक आंदोलन की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इसके चलते ही स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति नहीं बढ़ पा रही है। बीईओ दरियाबाद मनीराम वर्मा ने बताया कि जल्द ही तेज अभियान चलाकर विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें