फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन में धांधली की शिकायत पर बीएसए तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के समायोजन में धांधली की शिकायत दो शिक्षिकाओं का मंगलवार को सीडीओ से की। उनका पक्ष जानने के बाद सीडीओं ने बीएसए को पत्रावली के साथ जिलाधिकारी के समक्ष तलब किया है।
विज्ञापन

जिले में लंबे समय से एक ही परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षकों को अन्यत्र तैनाती के लिए सीडीओ की अगुवाई में गत दिनों काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान शिक्षकों ने विरोध भी जताया। बीएसए ने 596 शिक्षकों के समायोजन का आदेश जिला स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन के बाद जारी कर दिया। हालांकि अभी सभी शिक्षकों ने अपनी जाइनिंग नहीं दी। मंगलवार को शिक्षिका चित्रा सिंह व सरिता ने सीडीओ मेधा रूपम से मिलकर समायोजन में गड़बड़ी की शिकायत की। शिक्षिकाओं ने कहा कि उनका समायोजन पूरे डलई ब्लॉक के परसावल में किया गया। इस पर सीडीओ ने बीएसए वीपी सिंह को समायोजन की पत्रावली के साथ जिलाधिकारी के समय उपस्थित होने का आदेश दिया।
समायोजन को लेकर शिक्षकों की शिकायत मिल रही है। समायोजन नियमानुसार न किए जाने का संहेद लग रहा है। इसलिए पूरे प्रकरण को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए बीएसए को पत्रावली के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेधा रूपम, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें