फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सतरिख सीएचसी अधीक्षक से जमीन के नाम पर 3.59 लाख की ठगी

Fri, 23 Oct 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख। दूसरे की जमीन अपनी बताकर सतरिख सीएचसी के अधीक्षक से 3.59 लाख रुपये की ठगी करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सतरिख के बरौली जाटा स्थित सीएचस के अधीक्षक डॉ. कुलदीप मौर्य ने अदालत में अर्जी देकर बताया कि बरौली जाटा गांव निवासी कृष्ण कुमार, तेज नारायण विश्वकर्मा और शिवकुमार से उनकी जान-पहचान थी। आरोप है कि तीनों ने अस्पताल के बगल में 2000 वर्ग फीट जमीन बेचने का सौदा किया और कूटरचित खतौनी दिखाकर जमीन अपनी बताई। उनके झांसे में आकर डॉ. कुलदीप ने विभिन्न तिथियों में यूपीआई के माध्यम से कृष्ण कुमार के खाते में 3.59 लाख रुपये भेज दिए। बाद में कागजात चेक कराए तो जमीन किसी अन्य व्यक्ति की निकली। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने टालमटोल की और जान से मारने की धमकी दी। सीओ सदर संगम कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें