फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सरयू की बदली धारा, 13 घर नदी में समाए

Wed, 07 Aug 2024 05:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सरयू नदी की धारा बदलने से तराई इलाके के गांवों में संकट गहरा गया है। कटान के चलते ही बबुरी गांव के 13 घर नदी की धारा में समा गए हैं जबकि 47 घरों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। नदी का पानी तेजी से कटान कर रहा है। स्थिति पर नजर रखने के लिए एडीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मियों की टीम के साथ पहुंचे तहसीलदार स्थिति पर नजर रखने के लिए मोर्चा संभाले हैं। इसके साथ ही किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए फ्लड पीएसी को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सरतगंज क्षेत्र का सरसंडा मजरे बबुरी गांव सरयू नदी के निशाने पर आ गया है। कटान के चलते सोमवार देर रात गांव में बने 13 मकान नदी की धारा में समा गए हैं। गांव में बने बाकी 47 मकानों पर भी संकट कायम बना है। नदी का पानी कटाव के बाद गांव निवासी अनिल कुमार, सुमित मिश्रा, सुनीता, रामनरेश, ब्रजेश कुमार, विजय कुमार, उमाशंकर, रामू, पवन कुमार, मुकेश, राजकुमार समेत 13 लोगों के मकान बहा ले गया है। इनमें से छह लोग को विद्यालय में, चार लोगों को तटबंध पर व तीन परिवारों ने अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है। एडीएम के निर्देश पर पहुंचे तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह ने सभी 60 परिवारों में राहत किट का वितरण किया है और वह पूरी टीम के साथ मौके पर डेरा डाले हुए हैं।
अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सरयू नदी के धारा बदलने के कारण सरसंडा मजरे बबुरी के 13 घर नदी में समा गए हैं। यहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बसाया जा रहा है। तहसीलदार की पूरी टीम स्थिति पर नजर बनाए रखने को मौके पर जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें