फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सरयू फिर उफान पर, कई गांवों में तेज कटान

Sat, 01 Aug 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
सरयू फिर उफान पर, कई गांवों में तेज कटान
विज्ञापन
बाराबंकी। नेपाल के बैराजों से 2.60 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सरयू नदी एक बार फिर उफान पर है। गुरुवार देर रात से लगातार बढ़ रहा जलस्तर शुक्रवार शाम तक खतरे के निशान से महज 20 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया। नदी का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है, जिससे शनिवार तक लाल निशान पार करने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सरयू नदी रामसनेहीघाट, सिरौलीगौसपुर और रामनगर तहसील क्षेत्र से होकर गुजरती है। हर वर्ष 100 से 150 गांव बाढ़ की चपेट में आते हैं। एक सप्ताह पहले भी नदी खतरे का निशान 106.070 मीटर पार कर चुकी थी, जिससे करीब 18 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया था। जलस्तर घटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब नदी का रुख फिर से चिंता बढ़ा रहा है।
बढ़ते जलस्तर के साथ सिरौलीगौसपुर तहसील के सनावा, कहरनपुरवा, टेपरा और सरायसुर्जन सहित कई तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गया है। कृषि भूमि तेजी से नदी में समा रही है, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर नदी आबादी की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। स्थिति का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम अनिल कुमार सरोज ने सनावा गांव का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सतर्क रहने, नदी किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें