फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गमगीन माहौल में सरवन व धर्मराज का अंतिम संस्कार

Fri, 02 Oct 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बरजोर गांव में मृतकों के परिवारीजन को ढांढ़स बंधाते राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा।
विज्ञापन
रामसनेहीघाट। बरजोर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर सरवन (45) और धर्मराज (32) के शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में दोनों चचेरे भाइयों का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने शोकाकुल परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में आलापुर के पास हाईवे पर बुधवार रात हुए भीषण हादसे में सरवन, धर्मराज और अमित (35) घायल हो गए थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल अमित का लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी है। अमित की हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं। गांव के लोग और परिवारजन उनकी सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें