फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मौसी के घर आया सराफ गोमती में डूबा

विज्ञापन
- गोमती नदी में स्टीमर से सराफा कारोबारी की तलाश में जुटी एसडीआरएफ।
विज्ञापन

विज्ञापन
त्रिवेदीगंज। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को मौसी के घर आए लखनऊ के गोसाईगंज निवासी सराफ लालजी रस्तोगी (42) नहाते समय गोमती नदी में डूब गए। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ उनकी तलाश में जुटी है। देर रात तक उनका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

गोसाईगंज निवासी लालजी रस्तोगी बाराबंकी के लोनीकटरा क्षेत्र के जौरास गांव निवासी अपनी मौसी के यहां आए थे। शुक्रवार दोपहर वह मौसी के घर से घूमने निकले मगर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजन खोजने गए तो उनका चश्मा और चप्पलें घर से डेढ़ किमी दूर नदी किनारे रखे मिले। खबर पाकर लालजी के लखनऊ स्थित घर से परिजन भी पहुंचे गए। पुलिस ने रात में नदी के आसपास तलाश शुरू की मगर पता नहीं लगा। शनिवार सुबह एसडीआरएफ पहुंची और स्टीमर से नदी में तलाश की। नदी के तट के किनारे खड़े परिजन बिलख रहे थे। एसएचओ अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

- गोमती नदी में स्टीमर से सराफा कारोबारी की तलाश में जुटी एसडीआरएफ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें