फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: संजय सेतु दो माह बंद, पीपा पुल से हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू

Fri, 17 Apr 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी/रामनगर। लखनऊ से बहराइच, गोंडा और बलरामपुर जाने वाले मार्ग पर बड़ा बदलाव लागू हो गया है। बाराबंकी-बहराइच हाईवे दोनों जिले की सीमा पर बने संजय सेतु को मरम्मत के लिए दो माह के लिए बंद कर दिया है। इस रूट पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। जबकि बृहस्पतिवार से वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में बनाए गए दो लेन के पीपा पुल से एंबुलेंस सहित हल्के वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। पहले दिन कार, बाइक, ऑटो आदि आठ हजार वाहन इस पुल से गुजरे।
विज्ञापन

1984 में निर्मित संजय सेतु लखनऊ को गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और नेपाल से जोड़ने वाला अहम मार्ग है। लंबे समय से पुल की स्थिति जर्जर बनी हुई थी। निरीक्षण के दौरान एक्सपेंशन जॉइंट्स सहित कई हिस्सों में तकनीकी खामियां सामने आई थीं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी।
अब दो माह तक एनएचएआई द्वारा पुल के एक्सपेंशन जॉइंट्स बदलने और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इस दौरान संजय सेतु पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हल्के वाहनों की सुविधा के लिए सरयू नदी पर अस्थायी टू-लेन का पीपा पुल बनाया गया है, जिससे एंबुलेंस और छोटे वाहन सुचारू रूप से गुजर सकेंगे।
विज्ञापन

भारी वाहनों को सीतापुर के चहलारी घाट और अयोध्या हाईवे की ओर डायवर्ट किया गया है। संजय सेतु बंद होने से बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और नेपाल की ओर से लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त दूरी और समय का सामना करना पड़ेगा। खासकर रोडवेज बस यात्रियों पर इसका असर साफ दिखेगा।
एनएचएआई के सहायक अभियंता अनंत मौर्य के अनुसार प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मरम्मत कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। रामनगर तहसील के एसडीएम आनंद तिवारी और तहसीलदार विपुल सिंह ने पुल का निरीक्षण किया।
.............................

जानिए किस रास्ते जाएंगे भारी वाहन, क्या है नया रूट प्लान

बाराबंकी से गोंडा, बहराइच जाने वाले ट्रक और बड़े वाहन अब सीधे नहीं जा सकेंगे। यह वाहन सीतापुर से चहलारी घाट होते हुए, अयोध्या मार्ग से गोंडा व बहराइच की ओर जाएंगे
विज्ञापन

.............................

इन पांच जगहों पर पुलिस ले लगा दिए बैरियर
- बाराबंकी शहर के निकट चौपुला तिराहा
- बाराबंकी शहर में रामनगर तिराहा
- संजय सेतु से पहले चौकाघाट
- लखनऊ-अयोध्या हाईवे के सफदरगंज चौराहे
- बदोसराय चौराहा पर जहां से रामनगर का है रास्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें