लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अभिनेता संजय दत्त की पेशी शुक्रवार को होगी।
वर्ष 2009 में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दौरान बाराबंकी के कस्बा व थाना टिकैतनगर में सपा की एक जनसभा में अभिनेता संजय दत्त ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले की सुनवाई गुरुवार को होनी थी लेकिन स्थानीय अवकाश के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई पर पेशी शुक्रवार को होगी।