फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अवैध संबंध के शक में संदीप ने की थी पत्नी की हत्या, भेजा गया जेल

Sat, 07 Nov 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के रसूलपुर मोहल्ले में महिला सीमा (30) की हत्या के आरोपी पति संदीप कुमार को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर के रसूलपुर मोहल्ले में मंगलवार शाम एक सीमा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पति संदीप कुमार मकान में ताला लगाकर भाग गया था। रात करीब 12 बजे उसने नशे की हालत में ससुर व सको फोन कर पत्नी की हत्या करने की बात बताई।
पुलिस ने बुधवार पूछताछ में सामने आया कि संदीप को पत्नी के अवैध संबंधों का शक था। दोनों एक-दूसरे पर शक करते थे। इसी बात को लेकर उनके बीच अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन

एएसपी विवेक तिवारी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में संदीप ने बताया कि घटना वाले दिन प्लॉट की रजिस्ट्री को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद घर पहुंचने पर भी विवाद जारी रहा। इसी दौरान उसने सीमा की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें