बाराबंकी। महाराष्ट्र व अन्य राज्यों से कोठी ग्राम पंचायत में लौटे 35 लोगों की कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को सैंपल लिए हैं। दूसरे राज्यों से लौटने के बाद कोठी ग्राम पंचायत स्थित कन्या पाठशाला में क्वारंटीन किए गए क्षेत्र के शमीम, अजीम, किरन रावत, मंसाराम, मो. ताहिर, रशीद, इस्लामुद्दीन, नजीम, सलमान, फुरकान, अमित, कुलदीप, शिवम कुमार, विजय कुमार समेत 34 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यी टीम गांव पहुंची थी। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक सिद्धौर डॉ. हरप्रीत सिंह भी मौजूद थे। कोठी प्रधान महजबी ने बताया कि बाहर से लौटे सभी व्यक्तियों का ब्योरा भी दर्ज कराया गया। जांच रिपोर्ट आने तक सभी को कन्या पाठशाला में क्वारंटीन रखा जाएगा।