फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नौ ग्राम पंचायत अधिकारियों का रोका वेतन

Sat, 08 Nov 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने नौ ग्राम पंचायत अधिकारियों का वेतन अगले आदेशों तक रोक दिया है। इसके अतिरिक्त रामनगर और त्रिवेदीगंज में तैनात दो ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीडीओ को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी नीतेश भोंडेले ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी महेश प्रताप सिंह, बीना, नवीन मित्तल, संस्कृति भटनागर, बीना मौर्या, चंद्र भानू पांडेय, विवेक कुमार वर्मा, जनार्दन चौहान और अनंत कुमार को विकास कार्यों में प्रगति सुधारने के लिए कई बार कहा गया था। उनके द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया और बार-बार कहने के बाद भी लापरवाही बरती गई। इस पर डीएम के निर्देश पर इन सभी का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। इसके अलावा, रामनगर की बिरौली ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम विकास अधिकारी निखिल कन्नौजिया और त्रिवेदीगंज की ग्राम पंचायत जगतखेड़ा में तैनात ग्राम विकास अधिकारी पवन कुमार गौतम के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें