फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: राजस्व वसूली में लापरवाही पर 22 अमीनो का वेतन रोका

Thu, 01 May 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। राजस्व वसूली में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह ने सभी 22 अमीनों का वेतन अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही दोनों नायब तहसीलदारों से जवाब-तलब भी किया गया है। इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में राजस्व वसूली की हकीकत जानने के लिए एसडीएम ने मंगलवार शाम को अमीनों के साथ एक बैठक की थी। इस दौरान एसडीएम ने जब निरीक्षण के लिए कैशबुक मांगी तो कई अमीनों की कैश बुक अपडेट नहीं मिली जबकि कई अमीन बैठक में बिना कैश के ही आए थे। इस पर एसडीएम ने सख्त नाराजगी जताई।
राजस्व वसूली के संबंध में जानकारी करने पर वसूली की स्थिति काफी खराब मिली। इस पर एसडीएम ने तहसील क्षेत्र में तैनात सभी 22 अमीनो का वेतन अगले आदेश तक रोकने का निर्देश जारी किया। साथ ही कहा कि अगर दस मई तक प्रगति नही दिखती तो सभी का वेतन काटा जाएगा। इसके साथ ही नायब तहसीलदार अंकिता पाण्डेय व अभिनव सिंह से भी संतोषजनक कार्य न होने पर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें