फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शानदार खेल से केपीएल कप पर सैदनपुर का कब्जा

Mon, 05 May 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। कलकत्ता बाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय कोटवाधाम प्रीमियम लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन कर सैदनपुर की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में सैदनपुर ने कोटवाधाम सेकेंड को 22 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को मुख्य अतिथि आदिल काजमी द्वारा 11 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को 5100 रुपये की राशि मिली।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबलों में सैदनपुर ने अल्लापुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था, वहीं कोटवाधाम सेकेंड ने अद्रा को हराया था। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर कोटवाधाम सेकेंड ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सैदनपुर की ओर से उपेंद्र ने दस गेंदों में 32 जबकि शोएब ने 20 रनों की पारी खेली। पूरी टीम 72 ही बना सकी। जवाब में कोटवाधाम की टीम भी कुछ खास खेल का प्रदर्शन नहीं कर सकी। सैदनपुर टीम की घातक गेंदबाजी के चलते पूरी टीम 50 रन पर सिमट गई। मैच के दौरान मो.आलम, प्रवीण गुप्ता, रवि वर्मा, अखिलेश साहू, अमन गुप्ता, आदर्श श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता, आनंद सिंह, आकाश तिवारी, राजन सिंह, मोहम्मद साहिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें