बाराबंकी। लखनऊ-बाराबंकी हाईवे पर सफेदाबाद रेलवे क्रॉसिंग मरम्मत कार्य के चलते रविवार से बंद कर दी गई। क्रॉसिंग 23 सितंबर तक बंद रहेगी। रेलवे के अनुसार वाहनों को लखनऊ-अयोध्या फ्लाईओवर से गुजारा जाएगा। पहले दिन पुलिस की निगरानी में यातायात संचालित हुआ। पुलिसकर्मी तैनात रहकर वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकालते रहे।