फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अपनी कब्र खोद रहा साधू, नहीं मना सके एसडीएम

Sat, 19 Aug 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
नईसड़क (बाराबंकी)। किठैया गांव के एक साधू ने मठ की जमीन का फर्जी ढंग से बैनामा कराए जाने के मामले में प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। नाराज साधू ने इसके खिलाफ एक सितंबर को जिंदा समाधि लेने की एलान कर सनसनी फैला दी है। बीते दो-तीन दिनों से साधू मठ की जमीन पर अपनी कब्र भी खोदने में जुटा है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी के बाद शनिवार को मौके पर पहुंचे एसडीएम ने नाराज साधू से बातचीत कर उसे मनाने का प्रयास किया। लेकिन उचित कार्रवाई न होने तक वह समाधि लेने के अपने फैसले पर डटा रहा।
रामसनेहीघाट तहसील और असंद्रा थाना क्षेत्र के किठैया गांव में श्री राम जानकी मठ में रहने वाले रहने वाले 32 वर्षीय साधू मुकुंद पुरी का आरोप है कि मठ की कई बीघा जमीन पर अपंजीकृत वसीयत के आधार पर कई लोगों ने फर्जी तरीके से बैनामा कर कब्जा कर रखा है। कई बार इसकी शिकायत करने पर भी प्रशासन कार्रवाई को लेकर उदासीन बना है। इससे नाराज साधू ने मठ के पास ही अपनी कब्र की खुदाई शुरू कर एक सितंबर को जीवित समाधि लेने का एलान किया है।
विज्ञापन

मामले के तूल पकड़ने के बाद शनिवार को एसडीएम रामसनेहीघाट राम आसरे वर्मा ने मौके पर पहुंच कर साधू को समझा बुझा कर शांत कराने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि जमीन का केस तहसीलदार न्यायालय में चल रहा है। मौके पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें