फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबरी ब्रदर्स की प्रस्तुति ने श्रोताओं को खूब झुमाया

Sat, 31 Oct 2015 11:49 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा महोत्सव के ऑडिटोरियम में शनिवार की रात साबरी ब्रदर्स के नाम रही। मंच पर आए साबरी बद्रर्स ने अपनी कव्वालियों से लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। कौमी एकता की धरती पर हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे से ओतप्रोत प्रस्तुति देकर जमकर तालियां बजवाईं। संगीत के बीच कव्वालियों का यह कार्यक्रम अपनी छाप छोड़ने में सफल रहा।
विज्ञापन

मंच पर आते ही हाजी वारिस अली शाह को अपना सलाम करते हुए साबरी ब्रदर्स ने प्रस्तुति दी।

इनमें सईद साबरी, अमीन साबरी व फरीद साबरी ने अपने अन्य साथियों के साथ मंच संभाला। देर रात शुरू हुए इस कार्यक्रम में साबरी ब्रदर्स ने बेदम शाह वारसी की कव्वाली- कौन सा घर है मेरी जां नहीं कसाना तेरा.. से शुरुआत की। सिर्फ तुम फिल्म यह कव्वाली- जिंदा रहने के लिए तेरी कसम, इक मुलाकात जरूरी है सनम... प्रस्तुत किया तो ऑडिटोरयिम तालियों व वाह-वाह से गूंज उठा।

इसी के बाद साबरी ब्रदर्स रंग में आ गए और एक से बढ़कर एक कव्वाली सुना सभी को मदमस्त कर दिया। छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना मिलाय के.. ने श्रोताओं को खूब झुमाया। हिना फिल्म का कहीं देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए..., भर दे झोली मेरी या मोहब्बत दे, तेरे दर से न जाऊंगा खाली...गाकर जमकर वाहवाही बटोरी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ चीफ गेस्ट गोपाल गुप्ता डीजी सुरक्षा व हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर किया। साबरी ब्रदर्स के कार्यक्रम में श्रोताओं का खासा मजमा रहा। श्रोता कव्वाली के सुरूर में डूबते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें