फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में 20 से चलेगा स्वच्छता अभियान

Sat, 16 Jan 2016 11:41 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत राज विभाग द्वारा 20 जनवरी से 25 जनवरी के बीच स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। गांव-गांव स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए रैली निकली जाएगी साथ ही झाड़ू लगाकर सफाई भी की जाएगी। इस संबंध में गांवों में बैठक के लिए अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों की साफ सफाई के लिए 20 जनवरी से 25 जनवर के बीच जिला पंचायत राज विभाग द्वारा गांव स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों ने वीडीओ को खुली बैठकें ग्राम पंचायत में कराने के निर्देश जारी दिए हैं। 20 जनवरी से पहले ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के साथ खुली बैठक की जाएगी। बैठक में स्वच्छता अभियान की मुहिम के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उसके बाद 20 जनवरी से ग्राम पंचायताें में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए रैली निकाली जाएगी साथ ही गांवों में झाड़ू भी लगाई जाएगी। ग्रामीणों को सेनेट्री नैपकिन, स्वच्छ शौचालय, सामुदायिक स्वच्छता आदि के बारे में प्रेरित किया जाएगा और ग्रामीणों को इन सबके प्रयोग के बारे में बताया जाएगा। सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज कुमार त्यागी का कहना है कि जिन वीडीओ द्वारा बैठक, रैली नहीं निकाली जाएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें