बाराबंकी। जहांगीराबाद क्षेत्र के अटवा गांव के निकट जंगल में चार्टर्ड प्लेन गिरने की सूचना से गुरुवार को हड़कंप मच गया। डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, एएसपी आरएस गौतम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और कांबिंग की। डीएम ने बताया कि अटवा गांव के पास प्लेन गिरने की खबर पूरी तरह से गलत है। यह सूचना सोशल मीडिया पर प्रचारित होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा। बताए गए इलाके में छानबीन के बाद डीएम ने कहा कि यह महज एक अफवाह है। इस तरह की सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की जांच कराई जाएगी।