फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मुंह में कपड़ा ठूंस कर रूबी को किया था प्रताड़ित

Fri, 07 Aug 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा में झाड़-फूंक के नाम पर हुई 35 वर्षीय रूबी यादव की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले को उलझा दिया है। रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि विवाहिता के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था, जिससे उसकी सांस रुक गई। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस की जांच और कार्रवाई तेज हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार विवाहिता के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था, जिससे उसकी सांस रुक गई। इससे पहले पिता ने आरोप लगाया था कि रूबी को करीब 10 दिन तक लोहे के खंभे से जंजीर में बांधकर रखा गया। पर्याप्त भोजन-पानी नहीं दिया गया और विरोध करने पर पिटाई की गई। पुलिस घटनास्थल से जंजीर और ताला भी बरामद कर चुकी है। इस मामले में पुलिस अब तक झाड़-फूंक करने वाले दो कथित बाबा और मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
घटनास्थल पर पुलिस ने पूछे कड़े सवाल
बृहस्पतिवार शाम पुलिस टीम एक बार फिर घटनास्थल पहुंची। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने उनसे पूछा कि महिला कई दिनों तक बंधक जैसी स्थिति में थी और उसके साथ अमानवीयता हो रही थी तो इसकी सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी गई। पूछताछ के दौरान पुलिस की मौजूदगी में दुकानदारों और स्थानीय लोगों के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी बढ़ने पर मारपीट की नौबत आ गई। सात लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें